{"_id":"65ce2b92d7dbfc8f290be0f1","slug":"troubled-by-her-drunken-husband-the-wife-left-the-house-with-her-children-when-she-returned-she-found-her-husband-hanging-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111601-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शराबी पति से परेशान पत्नी बच्चों समेत घर से निकली, वापस आई तो पति को फंदे पर लटका पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शराबी पति से परेशान पत्नी बच्चों समेत घर से निकली, वापस आई तो पति को फंदे पर लटका पाया
विज्ञापन
शराब पीकर कर रहा था हंगामा, आज होगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। गांव नाडा के रहने वाले एक व्यक्ति का शव पुलिस को उसके घर से मिला है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजन का शव उसके कमरे से पंखे से लटका पाया गया, जिसकी सूचना पुलिस को 14 फरवरी को देर शाम आठ बजे के करीब मिली थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। बुधवार को भी वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था, जिसके बाद उसकी पत्नी नाडा में ही अपने पिता के घर बच्चों को लेकर चली गई थी। बाद में जब वह घर आई तो पति को पंखे से लटका पाया। पुलिस ने शव को मोहाली अस्पताल में रखवा दिया है, जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
विकासनगर में अंबाला निवासी का शव मिला, आदर्शनगर में महिला ने फंदा लगाया
अन्य मामले में विकास नगर गेट नंबर दो के रहने वाले 58 वर्षीय वकील सुरिंदर कुमार वीरीवाल का शव मिला है। वह मूलरूप से अंबाला के रहने वाले थे। घटना की सूचना साथ मकान बना रहे मजदूरों ने पड़ोस के रहने वाले अन्य लोगों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। वहीं तीसरा शव आसमा बेगम का आदर्श नगर के नजदीक डाकखाना के किराए के घर से 11 फरवरी को मिला। उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतका के घरवालों को सूचना दी थी, लेकिन इतने दिन से न आने पर वीरवार को पोस्टमार्टम कर पति को शव सौंप दिया।