फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tried to kidnap and sell minor girl, one arrested

Mohali News: नाबालिग बच्ची को अगवा कर बेचने की कोशिश, एक काबू

Tue, 25 Jul 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tried to kidnap and sell minor girl, one arrested
मोहाली। पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर शारीरिक शोषण करने और उसे बेचने की कोशिश के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी झामपुर और संदीप फोटोग्राफर निवासी मलोया, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बच्ची के पिता की शिकायत पर बलौंगी पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366ए, 354ए, 370ए और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया जबकि संदीप फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। छठी में पढ़ने वाली सबसे छोटी 12 वर्ष की है, जो 22 जुलाई की शाम करीब पौने पांच बजे गली में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी विक्रम उसे चिकन और कोल्ड ड्रिंक दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची कहीं नहीं दिखी तो उन्होंने पत्नी समेत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद रात एक बजे उनकी बच्ची घर वापस आई। पूछने पर बताया कि उसे विक्रम मोटरसाइकिल पर संदीप फोटोग्राफर के पास ले गया था। वहां पर जाकर वह सो गई थी और इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। बच्ची ने कहा कि उसके साथ किसी ने गलत काम तो नहीं किया, लेकिन छेड़छाड़ जरूर की है। पूछताछ में पता चला कि संदीप उसे घर पर छोड़कर गया है। बेटी की यह बात सुनकर पिता ने विक्रम को बुलाया तो उसने शराब पी रखी थी। बेटी को साथ ले जाने के बारे में पूछने पर वह गाली-गलौज करने लगा। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि वह बच्ची को संदीप फोटोग्राफर के पास छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed