फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tricolor trip out in support of CAA

सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली

Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor trip out in support of CAA
खरड़। वाइस ऑफ इंडिया संस्था ने नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में श्री राम भवन खरड़ से तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने सड़कों पर उतरकर सीएए का समर्थन करते हुए बाजारों में लोगों को कानून संबंधी जागरूक किया। यह पैदल यात्रा श्री राम भवन खरड़ से शुरू होकर मेन बाजार, भूरू चौक, लांडरा रोड तथा आर्य कॉलेज रोड से होती हुई वापस श्री राम भवन में पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में नारे लगाए गए और सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास करने वाली पंजाब सरकार का विरोध किया। यात्रा के आयोजक विष्णु मित्तल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो कानून पास किया गया है उसके तहत अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई तथा पारसी लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। परंतु टुकड़े-टुकड़े गैंग इसका विरोध कर रही है। कुछ राष्ट्र विरोधी पार्टियां निजी स्वार्थ के लिए ऐसा कर रही हैं। अशोक शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा पास किया गया प्रस्ताव लोगों को बेवकूफ बनाने वाला है। अल्पसंख्यकों को इस कानून से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed