फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tributes paid to Shaheed-e-Azam Bhagat Singh, Sukhdev Singh and Rajguru

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Thu, 24 Mar 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Shaheed-e-Azam Bhagat Singh, Sukhdev Singh and Rajguru
मोहाली। शहर में बुधवार को शहीदी दिवस पर अलग-अलग जगह पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन के बारे में लोगों को बताया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर फेज-3ए स्थित शहीद उधम सिंह भवन में करवाए गए समागम में सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद बोबी कंबोज ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस समागम के दौरान दौलत राम कंबोज, हरमीत कंबोज, जोगिंदर पाल भाटा, हरप्रीत सिंह रिंटू, पवनदीप, केवल कंबोज, सुखदेव भट्टी आदि ने मिलकर शहीदों को श्रद्धा के फूल अर्पित किए।
विज्ञापन

वहीं, फेज-11 में भी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं की ओर से युवकों के साथ मिलकर शहीदों को समर्पित एक समागम आयोजित किया गया। आप के नेता हरसुखइंदर सिंह, बब्बी बादल की अगुवाई में करवाए गए इस समागम के दौरान नशों के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर परबब्बी बादल ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच और उनके विचारों को हर युवा तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। इस अवसर पर गज्जन सिंह, भलिंदर सिंह, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, तरनजीत सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भी शहर की कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित समागम करवाए गए॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed