{"_id":"6021a1318ebc3ed26f7ce51d","slug":"trial-schedule-continues-for-admission-mohali-news-pkl4033517108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब खेल विभाग ने 2021-22 के सेेशन दौरान स्पोर्ट्स विंग की तरफ से खिलाड़ियों के दाखिले के लिए ट्रायल लेने संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रायल आयु वर्ग 14, 17 और 19 में होंगे। ट्रायल 11 फरवरी को सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम में करवाए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अफसर गुरदीप कौर ने बताया कि कुश्ती, हैंडबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल अंडर-14, 17 और 19 के ट्रायल होंगे।
उन्होंने कहा कि यह ट्रायल लड़के-लड़कियों दोनों वर्ग में होंगे। ट्रायल के लिए आयु वर्ग चौदह के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2008, अंडर-17 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2005 और अंडर-19 के लिए जन्म एक जनवरी 2003 या इसके बाद का होना चाहिए। इसके अलावा खिलाड़ी की तरफ से इससे पहले जिला स्तर पर आयोजित पहले तीन स्थानों में एक कोई एक स्थान हासिल किया होना चाहिए। चुने गए डे स्कॉलर खिलाड़ी को रोजाना 100 रुपये प्रति दिन प्रति खिलाड़ी खुराक, खेल सामान व कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी।
तीन आयु वर्ग में होंगे ट्रायल, सुबह नौ बजे खिलाड़ियों को करनी होगी रिपोर्ट
गुरदीप कौर ने बताया कि खिलाड़ी तय शेड्यूल के मुताबिक 11 फरवरी को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करे। दाखिला फार्म ट्रायल वाले दिन या उससे पहले जिला खेल दफ्तर से मुफ्त हासिल कर सकते हैं। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी जन्म व खेल प्राप्तियों के असल सर्टिफिकेट व उनकी कॉपियां समेत तीन ताजा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। किसी भी भाग लेने वाले खिलाड़ी को टीए व डीए नहीं दिया जाएगा।