{"_id":"5e1cd40f8ebc3e881633988e","slug":"trees-fell-due-to-rain-traffic-disrupted-mohali-news-pkl3630479170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरे पेड़, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरे पेड़, यातायात बाधित
विज्ञापन
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो। -संवाद
- फोटो : MOHALI
लांडरां-बनूड़। भारी बारिश व आंधी चलने से लांडरां से बनूड़-तेपला अंबाला मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर गए। इससे आवाजाही में विघभन पड़ा। जानकारी के अनुसार करीब 1.30 बजे आसमान में अंधेरा छा गया। तेज बारिश के साथ ओले भी गिरने शुरू हो गए।
गांव मनौली के पास करसानियां कॉलोनी वासी लखवीर सिंह ने अपना ऑटो सफेदों के पेड़ के नीचे रोक दिया। सफेदा का पेड़ ऑटो पर गिरने से उसमें सवार दारा सिंह और छोटे बच्चे को चोटेें आईं। घायलों को लोगों ने बाहर निकाला। पेड़ गिरने से ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
लांडरां से बनूड़ जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव बठलाना के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। वाहन चालकों ने आवागमन के लिए क्षेत्र की लिंक सड़क का सहारा लिया। कुछ समय के बाद नजदीकी लोगों ने पेड़ के कुछ हिस्से को काटकर आवाजाही को बहाल कर दिया।