{"_id":"57338cc14f1c1b9141919cba","slug":"tree-cutting-on-road-tree-cutting-mohali-tree-cutting-gmada-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" शॉपिंग स्ट्रीट के दो सौ से ज्यादा सूखे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग स्ट्रीट के दो सौ से ज्यादा सूखे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 12 May 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
सूखे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली की सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने का काम पिछले कई दिनों से तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को फेज सात में पेड़ काटे गए। इस दौरान सड़क के सेंटर व किनारों पर लगे सूखे पेड़ों को काटा गया। साथ ही पेड़ों की जड़ों को भी उखाड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, सड़कों के किनारे खतरा बने सूखे पेड़ों को काटने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। गमाडा ने इन पेड़ों को काटने से पहले शहर का सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नगर में ऐसे 200 से अधिक सूखे पेड़ पाए गए थे। पिछले कुछ दिनों से इन पेड़ों को तेजी से काटने का काम जारी है। आज ये कार्य फेज सात में चला। उल्लेखनीय है कि मोहाली के कई इलाकों में सड़कों के किनारे सूखे पेड़ अंधड़ और तेज हवाओं के दौरान खतरा बन जाते आते है। पिछले कुछ वर्षों में इन सूखे पेड़ों के तने उखड़ने, टूट कर टहनियां गिरने और कई बार पूरा सूखा वृक्ष गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग भी चोटिल हो चुके हैं। यहां तक की दो वर्ष पहले पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। कई सामाजिक संगठन व जागरूक नागरिक इन सूखे पेड़ों को काटने की मांग गमाडा से कर चुके हैं। लगातार इन पेड़ों को हटाने की मांग के बाद गमाडा ने यह निर्णय लिया है।