फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Transgender gang from Saharanpur accused of extortion and hooliganism

Mohali News: सहारनपुर के ट्रांसजेंडर गिरोह पर जबरन वसूली और गुंडागर्दी का आरोप

Sat, 24 May 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Transgender gang from Saharanpur accused of extortion and hooliganism
सहारनपुर गिरोह की जानकारी देती काजल। संवाद
मोहाली। एक ट्रांसजेंडर गिरोह पर बधाई के नाम पर लोगों से जबरन वसूली कर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप के अनुसार एक माह से खरड़ के जनता चौक क्षेत्र के निवासी इनसे बेहद परेशान हैं। अब इस गिरोह ने मोहाली तक अपना पैर पसार लिए हैं। यह खुलासा ट्रांसजेंडर काजल मंगलमुखी और उनकी टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। काजल ने अपने साथियों सहित पत्रकारों को बताया कि उक्त गिरोह वास्तव में सहारनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पंजाब में इसकी गतिविधियों के कारण इसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक उसके खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। काजल ने बताया कि उनका समूह मोहाली क्षेत्र में शांतिपूर्वक बधाई लेता है। उनके समूह को अब इस गिरोह से मिल रही धमकियों के कारण जान-माल का खतरा है। उनकी टीम आम लोगों की इच्छा के अनुसार ही बधाई स्वीकार करती है, मोहाली के लोग उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता को इस लुटेरे गिरोह के बारे में सचेत करना और अपने परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। काजल ने डीजीपी पंजाब से अपील की है कि इस ट्रांसजेंडर गिरोह बढ़ते वसूली आतंक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और आम लोगों को लुटने से बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed