फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Transformer caught fire in Azad Nagar Colony, wires burnt and fuse blown

Mohali News: आजाद नगर काॅलोनी में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, जले तार और उड़े फ्यूज

Sun, 24 Sep 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire in Azad Nagar Colony, wires burnt and fuse blown
मोहाली। बलौंगी की आजाद नगर काॅलोनी के लोग बिजली की समस्या से बेहद परेशान हैं। आए दिन यहां ट्रांसफॉर्मर में आग लगने, फ्यूज उड़ने और तार जलने के मामले सामने आते रहते हैं। बावजूद इसके विभाग कोई समाधान नहीं निकाल रहा। पंच लाल बहादुर यादव ने बताया कि शनिवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने से कई तार जल गए, जिसके सुबह करीब 10 बजे ही लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। इसे लेकर लोगों ने कई शिकायतें विभाग को की लेकिन जब पानी से सर से ऊपर आ गया तो शाम छह बजे कर्मचारी ठीक करने के लिए पहुंचे। इससे लोगों को आठ से नौ घंटे बिना बिजली और पानी के गर्मी में दिन व्यतीत करना पड़ा। नौ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिनचर्या के बुनियादी कार्य में परेशानी का सामना करना पडा। लोगों ने कहा कि अगर समस्या इसी तरह बनी रही और कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन



बिना बिजली-पानी के बिताना पड़ा वक्त
हर बार यही समस्या रहती है। शिकायत कर करके परेशान हो चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। सुबह से बिजली नहीं है, नौ घंटे गर्मी में बिना बिजली के कैसे रहे। अब बिजली नहीं आएगी तो मोटरें कैसे चलेंगी। लोग अपने काम पर जाने से बैठे हैं। -कर्मजीत कौर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


लोड बढ़ा, आपूर्ति में हो बढ़ोतरी
प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं कि यहां लोगों और घरों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसलिए यहां बिजली और पानी की आपूर्ति में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। हमें मुफ्त में बिजली चाहिए ही नहीं, बस 24 घंटे बिजली दे दो। - नरेश यादव, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ट्रांसफार्मर से जल्द आपूर्ति हो शुरू
बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन कई साल बीत गए उससे बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हुई। इसे चालू करने के लिए प्रशासन से अपील कर चुके हैं लेकिन अभी तक यह काम भी नहीं हुआ। अगर इस ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई शुरु हो जाए तो लोगों बिजली की समस्या हल हो जाएगी। - विक्रम सिंह, स्थानीय निवासी

कोट
सुबह हुई बारिश के कारण ट्रांसफार्मर समेत कुछ तार जल गए। तार जलने की सूचना मिलने के बाद स्टोर से तार निकलवाने में समय लग गया। इस कारण लाइट ठीक करने में देरी हुई। -अमनप्रीत सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed