{"_id":"6ac952de0bff991ebf0317b4","slug":"transfer-deals-land-transactions-and-hawala-ed-probe-reveals-links-in-financial-dealings-mohali-news-c-16-pkl1079-1145443-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तबादलों की सेटिंग, जमीन के सौदे और हवाला… ईडी की जांच में खुले वित्तीय लेनदेन के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तबादलों की सेटिंग, जमीन के सौदे और हवाला… ईडी की जांच में खुले वित्तीय लेनदेन के तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में अधिकारियों की तबादला-पोस्टिंग में कथित दखलंदाजी, गोपनीय सरकारी जानकारी साझा करने और वित्तीय लेनदेन की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट में कई कड़ियों का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गोहल इच्छुक अधिकारियों और राजबीर सिंह घुम्मन के बीच कथित मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे जबकि जितिन गोहल उर्फ राजा पर पसंदीदा तैनाती के लिए मसौदा तबादला आदेशों की जानकारी साझा करने के आरोप हैं। नितिन के मोबाइल में सितंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच तबादला-पोस्टिंग से जुड़ी 21 और नीतियों व प्रशासनिक मामलों से संबंधित 11 चैट मिलने का उल्लेख है।
घर से 21 लाख नकद, मर्सिडीज का खर्च भी जांच में
रिपोर्ट में नितिन गोहल के घर की तलाशी में 21 लाख रुपये नकद मिलने का उल्लेख है। मेगा एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज मर्सिडीज के रखरखाव के लिए एक लाख रुपये नकद भुगतान की कड़ी भी जांच में शामिल है। नितिन की ओर से राजबीर घुम्मन और बिरदेविंदर सिंह के हवाई टिकट तथा होटल में ठहरने की व्यवस्था कराने और नकद भुगतान किए जाने का भी उल्लेख है। इसके लिए ट्रैवल एजेंट के लेजर का हवाला दिया गया है।
1.22 करोड़ के भूखंड सौदे में अतिरिक्त नकदी का आरोप
ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में मोहाली के फेज-7 स्थित पीएसआईईसी के भूखंड डी-156 (ए)(पी) की बिक्री नितिन गोहल और बिरदेविंदर सिंह को 1.22 करोड़ रुपये में किए जाने का उल्लेख है। आरोप है कि भूखंड की वास्तविक कीमत अधिक थी और दस्तावेजों में दर्ज रकम से अतिरिक्त भुगतान नकद में किया गया। संपत्ति के मूल्य में वृद्धि से संबंधित शुल्क नहीं लगाए जाने की बात भी रिपोर्ट में है। पीएसआईईसी की अन्य जमीनों और परिवार के सदस्यों के नाम संपत्तियों का संदर्भ भी जांच में आया है।
विज्ञापन
कंपनी भुगतान, हवाला और दो लाख रुपये की चैट
रिपोर्ट में फोर्टेक वेब सॉल्यूशन के जरिए पेप्सिको, संगरूर से कथित फर्जी इनवॉइस के भुगतान और आउटसोर्सिंग के नाम पर 30 लाख रुपये मिलने का उल्लेख है। हवाला संबंधी चैट में कन्नूल नाम के व्यक्ति, टोकन नंबर 53पी 5741461 और शाम 5:55 बजे संदेश भेजे जाने का जिक्र है। करण भूषण से नोट नंबर के माध्यम से कथित हवाला भुगतान की कड़ी भी जांच के दायरे में है।
एक अन्य संदेश में जसनीत सिंह के खाते में दो लाख रुपये भेजने की बात है। ईडी की ओर से जसनीत को नितिन गोहल का कथित बेनामीदार बताए जाने का उल्लेख भी है। चैट में कन्नू वाले फ्लैट और स्विस गार्डन के तीन बीएचके फ्लैट का संदर्भ मिला है। बागवानी निदेशालय के भुगतान संबंधी स्क्रीनशॉट में 100 का भुगतान और शेष राशि बाद में देने की बात लिखी है, हालांकि इसकी मुद्रा या इकाई स्पष्ट नहीं है। ईडी इन डिजिटल साक्ष्यों, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है।