फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   trafice congestion

शताबगढ़ और छत गांव को जाने वाली सड़क पर जाम हुआ आम

Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
trafice congestion
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से गांव शताबगढ़ और छत की ओर जाने वाली लिंक सड़क पर जाम लगना आम हो गया है। रोजाना लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान हैं। मैक डोनाल्ड चौक के नजदीक सड़क के दोनों तरफ बने व्यापारिक स्थानों और सिनेमा घरों के चलते यहां बेतरतीब ढंग से लोग वाहन पार्क कर देते हैं, जिसके चलते यहां जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, वाहन चालक रॉन्ग साइड से चौक पर आते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इस सड़क पर सुपर स्टोर डी-मार्ट में आने वाले खरीदार अपने वाहन सड़क के बीच में ही पार्क कर देते हैं जिसके चलते यातायात में रुकावट पैदा होती है। स्कूल, कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को और नौकरी पेशा लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। गांव वासियों ने मांग की कि इस जगह पर यातायात को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए जाएं। उधर, जीरकपुर ट्रैफिक इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि ट्रैफिक कर्मचारियों की ओर से समय-समय पर पेट्रोलिंग की जाती है और इस सड़क पर यातायात को सुचारु ढंग के साथ चलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed