फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic SSP's strict instructions: Make people aware, do not stop vehicles unnecessarily

ट्रैफिक एसएसपी की सख्त हिदायत : लोगों को करें जागरूक, बेवजह न रोकें वाहन

Thu, 07 Aug 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic SSP's strict instructions: Make people aware, do not stop vehicles unnecessarily
चंडीगढ़। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर में सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस का पहला उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और यातायात को व्यवस्थित रखना है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि विजिबल वॉयलेशन यानी साफ तौर पर नजर आने वाले नियमों के उल्लंघन पर ही चालान काटे जाएं। किसी भी वाहन चालक को बेवजह न रोका जाए और न ही अनावश्यक परेशान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी ट्रैफिक कर्मी के खिलाफ शिकायत आती है तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वाहन चालकों से सभ्य और विनम्र व्यवहार करें। चाहे वाहन चंडीगढ़ का हो या बाहरी राज्य का। यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया है तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चालान करने की आजादी है। नियमों का पालन करने वालों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए और लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करे, न कि केवल चालान करने पर जोर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ेगा उसका चालान जरूर होगा। हमारा उद्देश्य चालान करना नहीं बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को नियमित करना, लोगों को शिक्षित करना और नियमों के प्रति जागरूक करना है।
– पुष्पेंद्र कुमार, आईजीपी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed