फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic rules ignored, heavy on 204 people, driving license suspended

जिले में ट्रैफिक रूल्स को मजाक समझते हैं लोग...

Fri, 04 Mar 2022 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules ignored, heavy on 204 people, driving license suspended
मोहाली। वीआईपी जिले में लोग ट्रैफिक नियम को हलके में लेते हैं, जिसका अंदाजा विभाग द्वारा सस्पेंड किए ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या से लगा सकते हैं। चार महीन में आरटीए ने 204 से अधिक लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो चुका है। 50 लोगों का लाइसेंस दूसरी बार सस्पेंड किया गया है। इसके बाद भी वह सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में यदि तीसरी बार नियमों की अनदेखी करते पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन

टू-व्हीलर पर बिना हेलमेट यदि किसी व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़कर चालान किया जाता है तो उसे जुर्माना राशि के साथ ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाना होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पहले जुर्माने की अदायगी करनी होती है। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करके 3 महीने के लिए विभाग अपने पास रख लेता है। जबकि यही नियम टू-व्हीलर ट्रिपलिंग करने वालों पर लागू होता हैं। लेकिन, लोग ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 4 महीने में 204 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। जिनमें 164 लोग बिना हेलमेट और 40 लोग के ड्राइविंग लाइसेंस ट्रिपलिंग करते हुए किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखविंदर कुमार, आरटीए, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed