फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic police personnel quarrel with driver for seeking way for ambulance

एंबूलेंस का रास्ता मांगने पर ड्राइवर से उलझा ट्रैफिक कर्मी

Sat, 16 May 2020 11:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic police personnel quarrel with driver for seeking way for ambulance
डेराबस्सी। शनिवार को तहसील रोड पर उस समय ट्रैफिक पुलिस कर्मी का एंबुलेंस चालक के साथ विवाद हो गया जब एक एंबुलेंस क्वारंटीन का समय पूरा करने वाले 9 लोगों को सेक्टर-70 के क्वारंटीन केंद्र से उनके घर छोड़ने जा रही थी। एंबुलेंस के ड्राइवर ने कहा कि तहसील रोड पर उसकी एंबुलेंस के आगे एक व्यक्ति ने अपनी कार खड़ी कर दी। जब उसने एंबुलेंस का सायरन बजाकर पास देने के लिए कहा तो पता चला कि कार चालक एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में अपने एक दोस्त के साथ था। इस दौरान दोनों में काफी विवाद हुआ और कार चालक ने एंबुलेंस ड्राइवर के साथ बदसलूकी भी की। लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने मौके पर पुलिस बुलाकर कार चालक की शिकायत दी। इस मौके पर एएसआई मेवा सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रास्ता खुलवाया और एंबुलेंस चालक सभी ठीक हुए मरीजों को घर छोड़ने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचा। जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी संजीव कुमार ने बताया कि वह अपनी साइड पर आ रहा था लेकिन एंबुलेंस का ड्राइवर सड़क पर खड़ी एक ट्राली को ओवरटेक करने के लिए गलत साइड पर आ गया था और उसी ने उसके साथ बदसलूकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed