फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic police issued challans to school buses and 12 vehicles

Mohali News: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बसों और 12 वाहनों के काटे चालान

Fri, 19 Apr 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans to school buses and 12 vehicles
डेराबस्सी। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बसों ओवर स्पीड वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एसपी ट्रैफिक हरेंद्र सिंह मान व एएसपी डेराबस्सी वैभव चौधरी के आदेशों पर की गई। इस दौरान बात करते हुए डेराबस्सी ट्रेफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी कर 12 ओवरस्पीड वाहनों और स्कूली बसों के चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल बस चालक अक्सर बसें बड़ी तेजी से चलते हैं जो कि बेहद खतरनाक है। जबकि स्कूल बसों के लिए तो रफ्तार तय की हुई है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई बार बड़े हादसे भी जाते हैं। जिन्हें रोकने व कम करने के लिए पुलिस द्वारा यह कर्रवाई की गई है। इसके अलावा शहर व गलियों में तेज रफ्तार वाहन चालकों को बक्शा नही जाएगा। उन्होंने अपील के साथ साथ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन चलाता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ एएसआई श्याम लाल व अन्य मुलाजिम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed