फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic police failed to tackle the jam

जाम से निपटने में ट्रैफिक पुलिस नाकाम

Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic police failed to tackle the jam
जीरकपुर। एक बार फिर से जीरकपुर में ट्रैफिक पुलिस की नाकामी की वजह से लोग गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इसकी वजह से रोजाना सड़कों पर जाम लगने लगा है। गलत पार्किंग के कारण जीरकपुर के पटियाला चौक से लेकर सिंहपुरा तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ समय पहले जीरकपुर के एक बड़े मॉल के सामने जीरकपुर पुलिस द्वारा नो पार्किंग के बोर्ड लगाने के बाद स्थिति थोड़ी कंट्रोल नियंत्रण में आई थी। परंतु अब हालात फिर से ऐसे ही होने लग पड़े हैं। जीरकपुर के कास्मो प्लाजा के सामने भी लगभग ऐसी स्थिति ही है। यहां भी कई दुकानों में आने वाले लोग सड़क पर ही कारों को खड़ा कर देते हैं जिससे मेट्रो की ओर जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं, यहां ट्रैफिक पर नियंत्रण न होने के कारण लोग अपनी कारें उल्टी दिशा में ले जाते हैं जिससे एक्सीडेंट का खतरा भी बनता है और जाम की स्थिति भी। जीरकपुर से पंचकूला जाने वाली सड़क पर बने एक बड़े मॉल के भीतर पार्किंग होने के बावजूद ज्यादातर लोग इस मॉल में जाने के लिए सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन

वीआईपी रोड पर भी हालात खराब हैं। बुराजीरकपुर के वीआईपी रोड पर गतल पार्किंग के कारण कारों के निकलने तक की जगह नहीं बचती है। यहां आधी सड़कों को रेहड़ी फड़ी वालों ने घेरा है और सड़क के एक भाग पर कारों को खड़ा कर दिया जाता है। जिसके कारण यहां कारों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed