फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic jam in Chandigarh ambala highway Farmer protesting in Lalru Mohali

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम: लालड़ू में धरना दे रहे किसान, हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें, लोग परेशान

Fri, 25 Oct 2024 12:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। लालड़ू के पास किसान धरना दे रहे हैं, जिस वजह से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। 

विज्ञापन
Traffic jam in Chandigarh ambala highway Farmer protesting in Lalru Mohali
लालड़ू के पास हाईवे पर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

धान की खरीद व लिफ्टिंग ने होने के विरोध में शुक्रवार को मोहाली के लालड़ू के पास किसानों ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के कार्यकारी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला की अध्यक्षता में किसान हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए हैं। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और वाहन चालक व यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। किसानों ने स्थानीय आईटीआई चौक पर जाम लगाया है। किसानों के धरने की वजह से प्रशासन सहित पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थित झरमड़ी और जड़ोत से हंडेसरा की तरफ ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया है। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के कार्यकारी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला ने बताया कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान ने आश्वासन दिया था कि मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। बावजूद स्थिति आज भी वही है। इस कारण किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने सुबह 11 बजे स्थानीय आईटीआई चौक लालड़ू पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। हालांकि आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता दिया जा रहा है। 
विज्ञापन




किसानों ने कहा कि वे अपनी फसल एमएसपी से कम रेट पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम दौरान हाइवे से निकलने वाली दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी करें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों की मांग है कि सरकार मंडियों से तुरंत धान की खरीद और उठान प्रक्रिया शुरू करें। डीएपी खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाएं। बासमती की फसल पर एमएसपी देकर किसानों को राहत दी जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक डीसी ऑफिस मोहाली का घेराव किया जाएगा। मौके पर एसएचओ आकाश शर्मा सहित पुलिस टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed