{"_id":"5f19f1348ebc3e9f5f483ccc","slug":"traffic-jam-50-minutes-traveling-in-5-minutes-mohali-news-pkl382355017","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी की लाइफलाइन ट्रैफिक जाम की शिकार, 5 मिनट के सफर में लग रहे 50 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी की लाइफलाइन ट्रैफिक जाम की शिकार, 5 मिनट के सफर में लग रहे 50 मिनट
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर के लंबे खिंचते निर्माण ने ट्राइसिटी की रफ्तार रोक दी है। चंडीगढ़-मोहाली को पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाला खरड़ हाईवे ट्रैफिक जाम का शिकार है। निर्माण कार्य के चलते कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और मशीनरी सड़कों पर भी पड़ी हैं। लिहाजा यहां से रोजाना गुजरने वाले तकरीबन 25 से 30 हजार वाहनों को चींटी की चाल से सफर तय करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम के चलते 5 मिनट के सफर को पूरा करने में 40 से 50 मिनट का समय लगता है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
ट्राइसिटी को पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाली खरड़-बलौंगी रोड पर एलिवेटिड हाईवे बनाने का जिम्मा नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के पास है। 369 करोड़ का यह प्रोजेक्ट साल 2015 में शुरू हुआ था। पहले यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2018 में पूरा होना था, लेकिन जमीन एक्वायर व अन्य कारणों के चलते निर्माण कार्य लटका रहा। हाईवे को पूरा करने के लिए अब तक 6 बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। निर्माण कार्य में हो रही देरी के चलते ट्राइसिटी की लाइफलाइन माने वाले इस हाईवे पर रोजाना लंबा जाम लगता है। निर्माण कार्य की सुस्ती के कारण वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह-शाम घंटों तक 3 किमी. लंबा जाम लगता है। जिसको पार करना लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। करीब 25 से 30 हजार वाहन रोज इस रास्ते का इस्तेमाल ट्राइसिटी में पहुंचने के लिए करते हैं। इस कारण हर वाहन चालक को कई किलोमीटर जाम का सामान करना पड़ता है। जाम में फंसी गाड़ियां फिर भी धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहें, लेकिन कई वाहन चालक शॉर्टकट व रॉन्ग साइड का इस्तेमाल करते हैं। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन चालक को भुगतना पड़ता है।
फ्लाईओवर की वजह से जाम की समस्या तो है ही सड़क हादसे भी यहां आम बात हो गई है। हाईवे के साथ बसे गांवों के हजारों परिवार दिक्कत में हैं। उधर, फ्लाईओवर के काम के चलते व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ा है, जिसके कारण दुकानदार लगातार प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं। बलौंगी गांव में जाने के लिए पूरे इलाके का चक्कर लगाना पड़ता है। दांऊ और बड़माजरा ऐसे गांव हैं जहां से होकर लोग इन अन्य गांवों के लिए भी जाते हैं। जुझार नगर, बहलोलपुर, झामपुर आदि गांवों को जाने के लिए बड़माजरा से होकर एक ही रास्ता है। इन गांवों को जाने के लिए लोगों को चंडीगढ़ के गांव मलोया से होकर आना पड़ता है जो कि बहुत लंबा रास्ता है।
विज्ञापन
बलौंगी बैरियर से लेकर नीजर चौक तक रोज वाहन चालक जाम में फंसते हैं। कई वाहन चालक जाम से निकलने के लिए या तो शॉर्टकट अपनाते हैं या फिर रॉन्ग साइड आते हैं। गांव दांऊ को जाने वाले मार्ग के बिल्कुल विपरीत सड़क को क्रॉस करने का रास्ता बना हुआ है। यह मात्र गांव के लोगों के लिए है। लेकिन इस रोड पर चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जा रहे वाहन चालक पीछे स्लिप रोड से ही अपने वाहन नीचे खोदे हुए रास्ते पर उतार देते हैं। जब इन वाहन चालकों को दोबारा स्लिप रोड पर चढ़ना होता है तो यह अपनी गाड़ियां पीछे से कतार में लगे वाहनों के बीच फंसाते हैं। जिससे जाम और लंबा हो जाता है। इसी कारण रोज 3 किमी. तक ट्रैफिक जाम लग जाता है।
-----------------
रांग साइड ड्राइविंग और पुलिस की गैर मौजूदगी बढ़ा रही समस्या
वीआर मॉल से जिन वाहन चालकों को चंडीगढ़ या मोहाली जाना होता है वह आगे श्री हनुमान मंदिर तक जाकर यू-टर्न लेने के बजाय मॉल से ही रॉन्ग साइड स्लिप रोड पर आ जाते हैं। बीच में टीडीआई का गेट है वहां से भी वाहन चालक रॉन्ग साइड आते हैं। ऐसे में पहले से ही जाम में फंसे लोगों के लिए और मुसीबत खड़ी हो जाती है। बलौंगी बैरियर से लेकर श्रीहनुमान मंदिर सन्नी एनक्लेव तक 2 किमी. लंबे मार्ग में कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात नहीं होते। जबकि रोज यहां जाम की स्थिति सबसे बदतर होती है। श्री हनुमान मंदिर चौराहे के पास 3 से 4 ट्रैफिक मुलाजिम खड़े होते हैं। जोकि वहां से ट्रैफिक कंट्रोल करने का काम जरूर करते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक को संभालने के लिए कहीं भी पुलिस मुलाजिम मौजूद नहीं होते।