{"_id":"57017adb4f1c1b5c25c81486","slug":"traffi-jam-k-area-zirakpur-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर के के एरिया में सभी प्रयोग नाकाम, लग रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर के के एरिया में सभी प्रयोग नाकाम, लग रहे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ जीरकपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के-एरिया में लगने वाले जाम को लेकर राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई प्रयोग किए गए, इसके बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पाई। के-एरिया में जाम लगने का मुख्य कारण पुरानी कालका रोड से रान्ग साइड से आने वाले वाहन हैं, वाहन चालक गलत दिशा से आकर दूसरों के लिए खतरा बनते हैं।
इसके अलावा लोगों को चंडीगढ़ के मनीमाजरा, पंचकूला के विभिन्न सेक्टर्स, माजरी, कालका व पिंजौर जाने के लिए यहां पर बस और थ्रीव्हीलरों का इंतजार करना पड़ता है।
केस-1: बिग बाजार से बलटाना लाइट प्वाइंट तक वाहन रुक-रुक कर चलते हैं। इस रोड पर थ्रीव्हीलर चालकों की भरमार है। पिंजौर, माजरी चौक, पंचकूला और ढकोली जाने के लिए लोग यहीं से होकर जाते हैं। दूसरी ओर, थ्रीव्हीलर चालक रास्ते में रोककर सवारियों को चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
केस-2: ढकोली व बलटाना जाने के लिए अधिकतर लोग कालका चौक से जाने की बजाय पुरानी कालका रोड का इस्तेमाल करते हैं। ये लोग पुरानी कालका रोड से आकर रान्ग साइड से होते हुए आर्मी एरिया के मुख्य गेट तक पहुंचते हैं, जो पंचकूला से आने वाले वाहनों के लिए हादसे का कारण बनते हैं।
केस-3: बलटाना-ढकोली और जीरकपुर-पंचकूला से लोग रोजाना अपने कार्यों के लिए आते-जाते हैं। जिन्हें के-एरिया प्वाइंट से होकर जाना पड़ता है। इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए कई योजनाएं अपनाई गई, इसके बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पाई।
के-एरिया पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए।
-रिक्खी राम, निवासी जीरकपुर।
के-एरिया चौक पर सुबह के समय ज्यादा भीड़ रहती है, क्योंकि इस समय ड्यूटी पर जाने वालों की संख्या ज्यादा होती है।
-शिब्बू, निवासी जीरकपुर।
पुरानी कालका रोड से होकर रान्ग साइड आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस को नकेल कसनी चाहिए।
-नदीम, निवासी जीरकपुर।
बलटाना से ढकोली जाने वालों को के-एरिया प्वाइंट से होकर जाना पड़ता है, लेकिन यहां पर जाम होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
-सुखविंदर सिंह, निवासी जीरकपुर।
के-एरिया चौक पर ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए कई योजनाएं बनाकर कोशिश की गई है। इससे लोगों को कुछ राहत भी मिली है। पुरानी कालका रोड से होकर रान्ग साइड जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-गुरविंदर सिंह, इंचार्ज, जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस।