फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traders are troubled by the ongoing sewer project in Phase-11

Mohali News: फेज-11 में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट से व्यापारी परेशान

Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Traders are troubled by the ongoing sewer project in Phase-11
मोहाली। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने शुक्रवार को फेज-11 और फेज-10 के व्यापारियों की शिकायतें सुनकर मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी तलब किया। इसमें लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रमनदीप सिंह, नगर निगम के एसडीओ धर्मिंदर और गमाडा के एसडीओ आकाशदीप सिंह शामिल थे। वर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों को हर सुविधा प्रदान करने और उनके मसलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। फेज 11 में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण व्यापारियों और आम लोगों को हो रही परेशानी का श्री विनीत वर्मा ने गंभीर नोटिस लिया। प्रोजेक्ट के लिए खोदी गई सड़कों के कारण कारोबार प्रभावित होने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द मुकम्मल करने के सख्त निर्देश दिए। मार्केट प्रधान पवन गर्ग और मित्तल द्वारा पार्किंग में पड़े सीवरेज के मलबे को तुरंत हटाने की मांग पर श्री वर्मा ने लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को हिदायत दी कि काम के साथ-साथ मलबे को तुरंत उठाया जाए ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed