फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tractor crushed the youth riding Activa, died during treatment

ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor crushed the youth riding Activa, died during treatment
जीरकपुर। बलटाना में सैनी डेयरी के सामने ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा की टक्कर होने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई है। देर रात हुए इस हादसे में गंभीर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार निवासी बादल कॉलोनी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए, 427 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि उसका भाई घर से एक्टिवा पर निकल कर बलटाना के अंदर से होकर चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह बलटाना स्थित सैनी डेयरी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही नीले रंग की स्वराज-744 ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसे टक्कर मार दी और उसका भाई तड़पता हुआ जमीन पर जा गिरा। इसके बाद राहगीरों की मदद से उसको ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed