फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Toy gun seen in drunken state, police seizes car

Mohali News: शराब के नशे में दिखाई टॉय गन, पुलिस ने जब्त की कार

Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Toy gun seen in drunken state, police seizes car
मोहाली। फेज-3बी2 की मार्केट में शुक्रवार को आधी रात को शराब के नशे में चूर एक युवक एक लड़की के साथ गेड़ी मारने आया और इसी दौरान उसने मार्केट में घूमने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी भी की। इसके साथ ही उनको टॉय गन दिखाकर डराने का प्रयास किया। इसकी सूचना जब मार्केट में तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई तो पुलिस कर्मियों ने कार चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन


ऐसे में मार्केट में तैनात पुलिस कर्मियों ने जब कार चालक को दबोचा और उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें एक टॉय गन मिली। उससे पूछा तो उसने कहा कि वो पंजाब पुलिस के एसीपी का बेटा है। जब उसको थाने ले जाने लगे तो गिड़गिड़ाने लगा और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। कार चालक ने कहा उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसने कहा कि उसने किसी को नहीं छेड़ा, कुछ गलतफहमी हो गई है। इसी वजह से लड़कियों ने ऐसे आरोप लगाए हैं। इस मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक ने कार चालक को उसकी गाड़ी के साथ मटौर थाने में पहुंचाया। यहां उसकी कार जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


कोट्स
कार चालक युवक को थाने लाया गया था। उसको वेरिफाई किया गया। उसके पास टॉय गन थी। जिन लड़कियों ने मार्केट में कार चालक के खिलाफ पुलिस कर्मियों को सूचना दी थी उन्होंने थाने में उसके खिलाफ कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी है। ऐसे में कार चालक के खिलाफ सिर्फ ड्रंकन ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई और कार जब्त कर ली गई। -अमनदीप सिंह त्रिखा, एसएचओ, मटौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed