फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Torn tires of the team's car that went to pick up the street vendors

रेहड़ी-फड़ी उठाने गई टीम की गाड़ी के फाड़े टायर

Tue, 03 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Torn tires of the team's car that went to pick up the street vendors
मोहाली। नगर निगम की ओर से बीते दिनों अवैध रेहड़ी हटाने के लिए अधिकारियों की एक टीम फेज-एक पहुंची। यहां पर नगर निगम के अधिकारियों ने सड़क पर लगी रेहड़ियों को उठाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, निगम की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने निगम के अधिकारियों की गाड़ी के टायर में कोई नुकीली चीज मारकर टायर फाड़ दिए। लोगों की इस हरकत के बाद अधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत फेज-एक पुलिस थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लंबे समय से नगर निगम को फेज-एक में सड़क पर रेहड़ियां खड़ी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पिछले शुक्रवार को देर रात करीब नौ बजे शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की एक टीम फेज-एक पहुंच गई। वहीं इस दौरान सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को अधिकारियों ने एक के बाद एक अपने साथ लाई गाड़ी में रखना शुरू कर दिया। जबकि नगर निगम के इस काफिले में कई वाहन शामिल थे, जिनमें अवैध रेहड़ियों को रखा हुआ था। नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए रेहड़ी वाले एकत्रित हो गए, जिन्होंने निगम की एक गाड़ी को घेर लिया और नुकीली चीज से टायर पर वार करते हुए फाड़ दिया। किसी तरह निगम की टीम अपने सहकर्मियों की सहायता से गाड़ी को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

फेज-एक में हुए इस घटनाक्रम को लेकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लोगों ने कर्मचारियों को चोट पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह कर्मचारी वहां से वापस निकल आए। -रंजीव कुमार, इंचार्ज, इंफोर्समेंट विंग, नगर निगम मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed