फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Toilets in Municipal Corporation are not fit for use, claiming cleanliness of entire city

Mohali News: नगर निगम में शौचालय इस्तेमाल लायक नहीं, दावा कर रहे पूरे शहर की स्वच्छता का

Sun, 28 Apr 2024 05:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Toilets in Municipal Corporation are not fit for use, claiming cleanliness of entire city
पंचकूला। नगर निगम भले ही पूरे शहर में सफाई का दावा करता है, लेकिन खुद के उनके दफ्तर के शौचालय में गंदगी का आलम है। सेक्टर -4 में शहीद मदनलाल धींगरा सामुदायिक केंद्र में स्थित नगर निगम के कार्यालय और सेक्टर-12 ए के सामुदायिक केंद्र में स्थित नगर -निगम कार्यालय में शौचालय की हालात खस्ता है। निगम के कार्यालय में काम के लिए आए लोगों ने बताया कि शौचालय बदहाल हैं। इनमें सांस लेना भी मुश्किल है। साथ ही हाथ धोने के लिए कुछ पानी नल में पानी भी नहीं है, जबकि कुछ नल के हैंडल टूटे तो कुछ नल पकड़ने पर एक तरफ झूल जा रहे है। खस्ताहाल और गंदगी से भरे शौचालय की वजह से आसपास भी बदबू फैली है। वहीं, हाथ साफ करने के लिए नैपकीन की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ टॉयलेट में हाथ सुखाने वाली मशीन भी नहीं है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बल्कि कूड़ा फेंकने के लिए रखे गए कूड़ेदान की हालात भी खराब है। इन कारणों से निगम के कार्यालय में लोग शौच के लिए भी जाने से कतराते हैं।
नगर निगम के सेक्टर-12 ए और सेक्टर -4 में बने कार्यालय में काम करवाने के लिए रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं, लेकिन शौचालय की खस्ताहाली के कारण समस्या का समाना करना पड़ रहा है। नगर-निगम भले ही शहर में साफ शौचालय का दावा करता रहे, लेकिन निगम के ही शौचालय इस्तेमाल लायक नहीं हैं। वहीं, अगर शहर के सार्वजनिक शौचालय की बात कर तो उनकी स्थिति भी बदहाल है। कई शौचालय में कुंडी नहीं है और कई शौचालय की सीट तक टूटी हुई है। इसमें न तो पानी का कनेक्शन है और न ही निकासी का। इसके साथ इन शौचालयों की सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है, जिसके चलते आम जनता कई शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


कोट----
मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द ही सेक्टर-12 ए और सेक्टर -4 में बने निगम दफ्तर के बदहाल शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
-कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed