{"_id":"5ff776d88ebc3e32a57300e8","slug":"today-the-health-department-s-strength-will-be-tested-before-reaching-the-corona-vaccin-mohali-news-pkl3998754191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन पहुंचने से पहले आज परखी जाएगी सेहत विभाग की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन पहुंचने से पहले आज परखी जाएगी सेहत विभाग की ताकत
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वैक्सीन आने पर लोगों का टीकाकरण कैसे किया जाना है और वैक्सीन की संभाल और मरीजों पर नजर कैसे रखनी है, इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को ड्राई रन चलाकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (डी) राजीव कुमार गुप्ता ने की। वीरवार को वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में टीकाकरण टास्क फोर्स से ड्राई रन की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे। ड्राई रन दो घंटे तक चलेगा और इस पर प्रशासन के सभी अधिकारियों की नजर रहेगी।
जानकारी के मुताबिक जिले के तीन अस्पतालों को ड्राई रन के लिए चुना गया है। इनमें जिला सिविल अस्पताल मोहाली, इंडस अस्पताल और सीएचसी बनूड़ को शामिल किया गया है। एडीसी ने बताया कि तीन अस्पतालों का चयन काफी जटिल प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसमें शहरी, ग्रामीण में सरकारी सेहत संस्थाओं और निजी अस्पताल को शामिल किया गया है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए तय किए गए मानकों का पालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि टीकाकरण टास्क फोर्स की ओर से टीकाकरण प्रणाली की लगातार समीक्षा की जाएगी। वहीं, पंजीकृत लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन देेने से पहले इस संबंधी पूरी तैयारियों को परखा जाएगा। यह ड्राई रन सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक चलेगा।
आखिर क्या है ड्राई रन
ड्राई रन एक तरह से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए पहले से ही एक पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) है। यह डॉक्टर्स, अस्पतालों, मेडिकल स्टाफ की तैयारियों का एक टेस्ट है। इस ड्राई रन में जिले के तीन अलग-अलग हिस्सों के अस्पतालों में एक खाका (सेटअप) तैयार किया गया है। वहां वैक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
9515 लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
जानकारी के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन आने के बाद इसके पहले चरण में 9515 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें सबसे पहले फ्रंट लाइन में और सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोग कोरोना वॉरियर्स शामिल हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न भवनों को इस्तेमाल में लाने की योजना भी है।