फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To save greenery, the city was divided into four zones, the team of Horticulture Department formed

हरियाली बचाने के लिए शहर को बांटा चार जोन में, हार्टिकल्चर विभाग की टीम गठित

Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
To save greenery, the city was divided into four zones, the team of Horticulture Department formed
मोहाली। शहर को हराभरा बनाने के लिए नगर निगम ने एक विशेष योजना के तहत काम शुरू किया है। जिससे हर सेक्टर में लगे पौधों और पार्कों की उचित देखभाल हो पाए। इसके लिए नगर निगम ने इलाके को चार जोन में बांटा है। साथ ही प्रत्येक जोन के लिए हार्टिकल्चर विभाग की टीम गठित की है। यह टीम पूरी चीजों पर नजर रखेगी। दूसरी तरफ से सेक्टर-76 से 80 में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम के मेयर अरमजीत सिंह जीती सिद्धू ने पौधे लगाने की मुहिम का आगाज किया। मेयर ने साफ किया है कि उनकी योजना मोहाली को सबसे सुंदर बनाने की है। इसी योजना पर वह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम हरियाली बचाने के लिए काफी गंभीर हो गया है। पहले यह काम गमाडा के पास था, लेकिन अब काम नगर निगम के अधीन आ गया है। ऐसे में नगर निगम की तरफ से पहले पौधों की गिनती और मार्किंग करवाई गई। साथ ही पेड़ों के पास लगे हुुए पेवर ब्लॉक हटाए गए, साथ ही पौधों को सफेद कीड़े के हमले से बचाने के लिए ट्रीटमेंट करवाया जा रहा। इसके साथ ही पेड़ों की प्रूनिंग और सूूखे पेड़ों को हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम की ओर से लोगों के सुझाव मांगे जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि किसी के पास कोई आइडिया है तो उन्हें दिया जाए, ताकि इस दिशा में उचित काम कर सके।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रत्येक व्यक्ति लगाए पौधा व करे देखभाल
मोहाली शहर को खूबसूरत व हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम ने आम लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक व्यक्ति अपना पौधा लगाए। साथ ही पौधे की उचित देखभाल भी करे। ताकि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर ग्लोबल वार्मिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। इस मौके निगम के सीनियर मेेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, एससी संजय कुमार, एमसी हरजीत सिंह भोलू, सुच्चा सिंह कलोड़, फेज-नौ के पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed