{"_id":"60f5ea068ebc3e6d480fcaf5","slug":"to-connect-people-with-literature-the-education-department-installed-library-anchors-distributed-books-in-public-places-mohali-news-pkl4206802115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने लगाए लाइब्रेरी लंगर, सार्वजनिक स्थानों पर बांटी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने लगाए लाइब्रेरी लंगर, सार्वजनिक स्थानों पर बांटी पुस्तकें
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल की पाबंदियों के दौरान विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों तक पुस्तकें पहुंचाने के लिए लाइब्रेरी लंगर अभियान की शुरूआत की। इसके तहत सोमवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पढ़ने के लिए पुस्तकें जारी की गईं।
लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने लाइब्रेरी लंगर लगाए। ये लाइब्रेरी लंगर जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्कूल प्रमुखों की देखरेख में लगे। स्कूलों के साथ-साथ शहरों और गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर लाइब्रेरी लंगर लगाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डॉ. जरनैल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी डॉ. बलजिंदर सिंह ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए लाइब्रेरी लंगर का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, उनके परिजनों और आम लोगों को साहित्य से जुड़ने का निमंत्रण दिया। इन अधिकारियों ने पुस्तकों के मानवीय जीवन पर होने वाले सार्थक प्रभाव को भी समझाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने कहा कि इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को पुस्तक सभ्याचार की तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य से जुड़कर युवा पीढ़ी अनेक सामाजिक बुराईयों से बचकर जिम्मेदार नागरिक बनेगी।
विज्ञापन
पुस्तकों के साथ लगाया मीठे चावलों का लंगर
शिक्षा विभाग की तरफ से लगाए गए लाइब्रेरी लंगर के साथ ही गांव मुंधो संगतियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मीठे चावलों का लंगर भी लगाया गया। प्रिंसिपल वंदना पुरी की अगुवाई में स्कूल स्टाफ ने मीठे चावलों का लंगर लगाया। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने जहां लाइब्रेरी लंगर से अपनी मनपसंद पुस्तकें पढ़ने के लिए लीं, वहीं मीठे चावलों का लंगर भी छका।