फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To connect people with literature, the education department installed library anchors, distributed books in public places

लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने लगाए लाइब्रेरी लंगर, सार्वजनिक स्थानों पर बांटी पुस्तकें

Tue, 20 Jul 2021 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
To connect people with literature, the education department installed library anchors, distributed books in public places
मोहाली। कोरोना काल की पाबंदियों के दौरान विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों तक पुस्तकें पहुंचाने के लिए लाइब्रेरी लंगर अभियान की शुरूआत की। इसके तहत सोमवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पढ़ने के लिए पुस्तकें जारी की गईं।
विज्ञापन

लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने लाइब्रेरी लंगर लगाए। ये लाइब्रेरी लंगर जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्कूल प्रमुखों की देखरेख में लगे। स्कूलों के साथ-साथ शहरों और गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर लाइब्रेरी लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डॉ. जरनैल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी डॉ. बलजिंदर सिंह ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए लाइब्रेरी लंगर का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, उनके परिजनों और आम लोगों को साहित्य से जुड़ने का निमंत्रण दिया। इन अधिकारियों ने पुस्तकों के मानवीय जीवन पर होने वाले सार्थक प्रभाव को भी समझाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने कहा कि इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को पुस्तक सभ्याचार की तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य से जुड़कर युवा पीढ़ी अनेक सामाजिक बुराईयों से बचकर जिम्मेदार नागरिक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकों के साथ लगाया मीठे चावलों का लंगर
शिक्षा विभाग की तरफ से लगाए गए लाइब्रेरी लंगर के साथ ही गांव मुंधो संगतियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मीठे चावलों का लंगर भी लगाया गया। प्रिंसिपल वंदना पुरी की अगुवाई में स्कूल स्टाफ ने मीठे चावलों का लंगर लगाया। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने जहां लाइब्रेरी लंगर से अपनी मनपसंद पुस्तकें पढ़ने के लिए लीं, वहीं मीठे चावलों का लंगर भी छका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed