फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   thugs cheated ex-serviceman

Mohali News: साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक से 10 लाख रुपये ठगे

Sun, 15 Dec 2024 12:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 15 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
thugs cheated ex-serviceman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। फेज 11 में रहने वाले एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक के साथ साइबर ठगों ने 10 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में फेज 11 निवासी हरनेक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 4 दिसंबर को मोबाइल पर किसी अज्ञात ने फोन कर कहा कि 20 सितंबर को उनके नाम पर किसी ने सिम कार्ड ले लिया है और किसी पूजा माथुर ने बड़ा घोटाला किया है और वह इस मामले में वांछित है।
पीड़ित के मुताबिक उसके पास 8093284518 नंबर से कॉल आई। इस संबंध में पीड़ित हरनेक सिंह के वकील ललित सूद ने बताया कि हरनेक सिंह को वीडियो कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने पुलिस अधिकारी की वर्दी पहन रखी थी और उसने हरनेक सिंह को धमकी देते हुए कहा कि वह सीबीआई का मुख्य अधिकारी है और उसने आगे उसकी विजयन नाम के व्यक्ति से बात करवाई। इस व्यक्ति ने हरनेक सिंह को फोन पर धमकी भी दी और कहा कि वह उसके गिरफ्तारी वारंट पर हस्ताक्षर करने जा रहा है।
विज्ञापन

सूद ने बताया कि हरनेक सिंह डरा हुआ था और इसी बीच फोन करने वाले एसजे सिंह नाम के एक शख्स ने हरनेक सिंह से कहा कि वह उसका गारंटर बनेगा और उसका अकाउंट और नंबर गुप्त रखकर उसकी मदद करेगा। फोन करने वाले ने हरनेक सिंह की मदद करने के लिए शर्त रखी कि वह इस बारे में किसी से बात नहीं करेगा नहीं तो उसका परिवार खतरे में पड़ जाएगा। जिसके बाद हरनेक ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया और 7 दिसंबर 2024 को फोन करने वाले व्यक्ति के कहने महाराष्ट्र के केसी बैंक में पहले 6 लाख 70 हजार और इसी दिन शाम के समय 3 लाख 30 हजार रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने दस लाख रुपये लेने के बाद भी उसे धमकाया और कहा कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। अगर गिरफ्तारी की कार्रवाई रोकनी है तो पांच लाख रुपये और जमा करवाने हेागें। जिसके बाद उसे सारी घटना अपनी पत्नी को बताई और उसकी पत्नी ने जब अपने बेटे को बताया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद हरनेक सिंह ने अब साइबर क्राइम में ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed