फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three youths attacked a police employee

Mohali News: पुलिस कर्मचारी पर तीन युवकों ने किया हमला

Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Three youths attacked a police employee
खरड़। जन्माष्टमी पर ड्यूटी खत्म करके आ रहे एक पुलिस कर्मचारी के साथ कार सवार तीन युवकों ने मारपीट की। युवकों ने उसके दोस्त पर भी हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव में तैनात पुलिस कर्मचारी हरमिलाप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को जन्माष्टमी के त्योहार के कारण ड्यूटी पर था। ड्यूटी पूरी करके वह सन्नी एनक्लेव में अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में खाना खाने के दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

उस दिन बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हुआ था। इसी दौरान उनके पास एक कार बड़ी तेज रफ्तार से निकली। उसे उन्होंने धीरे चलने का इशारा किया। इस पर कार सवार तीन युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोड़ कर कार सवारों को रोका। कारसवार युवकों ने उतरते ही उसके साथ गली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह उसे छुड़ाने लगा तो हमलावरों ने उसके सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया और उसकी वर्दी भी खून से खराब हो गई। इसी दौरान उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दो युवक कार समेत मौके से फरार हो गए।
हरमिलाप सिंह न बताया कि उसने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव को दी और काबू किए गए युवक को पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव के ड्यूटी अफसर के हवाले कर दिया। इसके बाद वह खुद के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचे।
उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को सुबह जब उन युवकों के संंबंध में चौकी से जानकारी मांगी तो पता लगा कि काबू किए गए युवक को रात को ही छोड़ दिया गया था।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करके घायल करने वाले को छोड़ देना पुलिस कर्मचारियों के हौसले को पस्त करने वाली बात है। वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे और मांग करेंगे कि हमलावर युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस सबंध में, जब पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव के इंचार्ज एसआई चरण सिंह रामेवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि रात में बारिश के कारण भरे पानी की छींटे पड़ जाने के कारण कुछ गलत फहमी हो गई थी। जिस कारण यह सब कुछ हुआ था। दोनो पक्षों के बीच समझौता करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed