फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three vicious men of a gang selling mobiles on stolen bikes caught

चोरी कीबाइक पर मोबाइल झपटकर बेचने वाले गिरोह के तीन शातिर काबू

Fri, 21 Oct 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three vicious men of a gang selling mobiles on stolen bikes caught
मोहाली। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर लोगों के मोबाइल फोन झपटकर उन्हें आगे बेचने वाले गिरोह का जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को भी काबू किया है। इनमें वह आरोपी भी शामिल है, जिसे शातिर चोरी के मोबाइल फोन बेचते थे। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह व लवप्रीत सिंह निवासी गांव मटौर, रविकांत निवासी जगतपुरा शामिल है। जबकि जतिन निवासी गांव सुखगढ़ मोहाली अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी विवकेशील सोनी ने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। साथ ही किसी भी कीमत पर आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर चोरी की एक बाइक पर चंडीगढ़ का फर्जी नंबर लगाकर घूमते हैं और मौका देखकर लोगों से महंगे मोबाइल फोन झपटकर फरार हो जाते हैं। वह रिहायशी और सड़क किनारे ही सैर या दफ्तरों से घर जा रहे अकेले लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। इसके बाद काफी दिनों से पुलिस इनकी तलाश में थी। इसी बीच मैंगो गार्डन में पुलिस की टीम पहुंची और यहां पर मौजूद शातिर अर्शदीप सिंह और लवप्रीत सिंह को मौके से दबोच लिया। हालांकि एक शातिर जतिन मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी बात पुलिस को बताई। इनसे लोगों से झपटे गए 10 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल झपटने के बाद आगे जगतपुरा निवासी रविकांत को बेचते थे। इस पर पुलिस ने उसको भी केस मेें नामजद कर लिया और दबिश देकर उसको भी दबोच लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। हालांकि शातिरों का कहना था कि पकड़े गए कुल मोबाइलों में से दो उनके अपने हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

चोरी का फोन गिरवी रख लिए 1500
तीनों शातिरों को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में हुई दो वारदातें भी सुलझ गई हैं। 29 सितंबर को उन्होंने एक मोबाइल फोन मदनपुर से झपटा था। इस संबंधी फेज-एक के थाने में केस दर्ज हुआ था। इसी फोन को उन्होंने संतेमाजरा निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा था। साथ ही उससे 1500 रुपये हासिल कर लिए थे। इसी तरह इन्होंने एक अन्य मोबाइल फोन चुराने की बात कबूूली है। टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed