फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three vicious gangsters caught snatching phone and cash in broad daylight

दिनदहाड़े फोन और नकदी छीनने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three vicious gangsters caught snatching phone and cash in broad daylight
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। दिनदहाड़े लोगों से मोबाइल फोन, पर्स आदि झपटने और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को सीआईए स्टाफ ने चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। शातिरों की पहचान कपिल कुमार निवासी जिला उन्नाव यूपी, अनिकेत कुमार निवासी जिला रामपुर यूपी और नवनीत कुमार निवासी हरदोई यूपी के रूप हुई है। सभी शातिर फिलहाल मोहाली के गांव मटौर में रह रहे थे। इनके पास से चोरी की बाइक और लोगों से झपटे हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि शातिरों से पूछताछ में कई वारदातें सुलझेंगी और तीनों के खिलाफ बलौंगी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह के शातिर बलौंगी में कोई वारदात करने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने गांव बलौंगी से गांव बड़माजरा जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने तीनों शातिरों को चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। शातिरों से बरामद सामान में ओप्पो, वीवो और सैमसंग के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से इलाके में झपटमारी और लूट की वारदातें कर रहे थे। लोगों से सामान लूटकर उसे आगे बेच देते थे। पुलिस ने शातिरों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ की जाएगी कि वह लूट का सामान किसे बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed