फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three vicious gangs, including two vicious weapons, came to rob bank in Mohali from UP, two absconding

यूपी से मोहाली में बैंक लूटने आए गिरोह के तीन शातिर हथियारों समेत दबोचे, दो फरार

Sun, 02 Aug 2020 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three vicious gangs, including two vicious weapons, came to rob bank in Mohali from UP, two absconding
मोहाली। जिला पुलिस ने मोहाली में किसी बैंक या किसी बड़े संस्थान में लूट की वारदात को अंजाम देने को तैयार एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने शुक्रवार की रात दबिश देकर लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को नयागांव के अंतर्गत आते गांव नड्डा से दबोच लिया है। जबकि दो शातिर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने शातिरों के पास से दो पिस्टल, दो राउंड, चार मैगजीन, 315 बोर के देसी कट्टे और 10 राउंड 315 बोर के बरामद किए हैं।
वहीं, पकड़े गए शातिरों की पहचान रोहित शर्मा निवासी थेरी जट डाकघर रंजखपुर जिला अमरोहा यूपी और अभिषेक कुमार निवासी गोसपुर थाना कठोर जिला मेरठ यूपी, राहुल निवासी गांव बडलाबारे डाकघर किला, जिला मेरठ यूपी के रूप में हुई है। जो कि वारदात को अंजाम देने के लिए गांव नड्डा में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

मोहाली एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि लुटेरा गिरोह के शातिरों से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासे हो सकते हैं।
मोहाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लुटेरा गिरोह हथियारों समेत मोहाली में किसी बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में हैं और सभी शातिर गांव नड्डा में इसकी प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह संधू की अगुवाई में पुलिस टीम ने नयागांव थाने के एसएचओ एसआई जगजीत सिंह के साथ गांव नड्डा में शुक्रवार की रात छापामरी की और मौके से तीन शातिरों को हथियार सहित दबोच लिया, जबकि दो शातिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में शातिर अभी पुलिस को कुछ नहीं बता रहे हैं कि उनका क्या मकसद था।
यूपी पुलिस से मांगा शातिरों का रिकॉर्ड
मोहाली पुलिस ने यूपी की मेरठ पुलिस से संपर्क कर शातिरों को रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बहुत बड़ा हो सकता है। क्योंकि यह लोग नयागांव में कमरा लेकर ठहरे हुए थे और इन्होंने पूरे इलाके की रैकी की हुई थी।
चंडीगढ़ बॉर्डर पर बसा नयागांव अपराधियों के लिए सेफ जोन
पुलिस अब पड़ताल कर रही है कि कोरोना की वजह से सख्ती होने के बावजूद यह लोग आसानी से हथियार लेकर यूपी से मोहाली कैसे पहुंच गए। यह लोग लंबे समय से यहां रुके हुए थे। कुछ दिन पहले एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के मेंबरों को भी पुलिस ने नयागांव से दबोचा था। वहीं, जानकारों की मानें तो चंडीगढ़ बॉर्डर पर बसा नयागांव अपराधियों के छुपकर ठहरने का अड्डा बनता जा रहा है। क्योंकि यहां पूरी तरह से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होती, जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं।

पहले भी बलौंगी के एक होटल से दबोचे थे बैंक लूट की प्लानिंग करते लुटेरे
बता दें कि एक महीने में यह दूसरा लुटेरा गिरोह मोहाली में बैंक लूट की योजना बनाते दबोचा गया है। इससे पहले फेज-8 की पुलिस ने एक गिरोह के दो मेंबर बैंक लूट की प्लानिंग करते बलौंगी के एक होटल से दबोचे थे। इनमें एक आरोपी यूपी और दूसरा हरियाणा का रहने वाला था। वहीं, मई में फेज-3ए में पंजाब नेशनल बैंक में 4 लाख 80 हजार की लूट हो चुकी है। जिसके सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed