फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three unidentified assailants opened fire on the builder at 10 pm in Jhampur, case registered

Mohali News: झामपुर में रात दस बजे बिल्डर पर अज्ञात तीन हमलावरों ने चलाई गोली, केस दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three unidentified assailants opened fire on the builder at 10 pm in Jhampur, case registered
मोहाली। गांव झामपुर में बिल्डर रोहित गुप्ता पर वीरवार की रात दस बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इससे वह घायल हो गए हैं और उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। यहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़ित रोहित गुप्ता वीरवार को रात दस बजे गांव झामपुर के बाजार में स्थित एक दुकान पर आए हुए थे। तभी तीन अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनके ऊपर गोली चलाकर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों में दिलीप कुमार ने बताया कि हमलावरों ने चार गोलियां चलाई थींं। इसमें से दो गोलियां रोहित की टांग पर लगी हैं। उनको पहले जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ ले जाया गया था। इसके बाद यहां से डॉक्टरों ने उनको पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में भी हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि बिल्डर रोहित गुप्ता पर पहले भी 11 मई की रात चंडीगढ़ में हमला हुआ था। हमलावरों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया था और तब उनसे हमलावरों ने रंगदारी मांगी थी और धमकी देकर फरार हो गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ के एक थाने में दी थी। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वीरवार की रात हुई इस वारदात के बाद बलौंगी थाने में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी मांगना और जानलेवा हमले करने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अमनदीप सिंह बराड़, एसपी इंवेस्टिगेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed