फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Three tubewells together will now quench the thirst of Balongi, there will be no shortage of water'

‘तीन ट्यूबवेल मिलकर अब बुझाएंगे बलौंगी की प्यास, नहीं रहेगी पानी की कमी’

Mon, 04 Apr 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Three tubewells together will now quench the thirst of Balongi, there will be no shortage of water'
मोहाली। बीस हजार से अधिक आबादी वाले गांव बलौंगी के लोगों की अब तीन ट्यूबवेल मिलकर प्यास बुझाएंगे। अभी तक यहां पर दो ही ट्यूबवेल गांववासियों को पीने वाला पानी पिला रहे थे। लेकिन नया ट्यूबवेल चालू हो जाने के बाद गांववासियों को पीने वाले पानी की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

यह बात रविवार को पंचायत विभाग की ओर से प्रस्तावित नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य को लेकर रखे उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो पहले की सरकारें थीं उन्होंने कभी बलौंगी निवासियों की मुश्किलों पर ध्यान ही नहीं दिया। जबकि यहां रहने वाले लोग मूलभूत सुविधा पानी की किल्लत के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-खरड़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बलौंगी के लोग पानी की किल्लत को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इतनी बड़ी आबादी को पानी की सप्लाई दो ट्यूबवेल द्वारा दी जाती है। लेकिन यहां पर मांग ज्यादा होने के कारण अधिकतर घरों को पानी लो प्रेशर सप्लाई से मिलता था। जबकि कुछ लोगों को पानी से वंचित तक रहना पड़ता है। लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए करीब 30 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल लगाने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववासियों ने विधायक से लगाई गुहार
विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि बीते दिनों गांववासियों ने फोन किया था कि गांव में पानी की भारी किल्लत है। गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और इस कारण पानी की मांग पूरी न होने से वह मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। गांववासियों की शिकायत पर प्रशासन से संपर्क साधने पर पता चला कि पंचायत विभाग की ओर से एक नया ट्यूबवेल लगाने को मंजूरी दी गई थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

वहीं, प्रशासनिक मंजूरी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को बलौंगी में नया ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक गांव में दो ट्यूबवेल थे जो बढ़कर तीन हो जाएंगे और तीनों ट्यूबवेलों से बलौंगी में पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed