फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three showrooms sealed for not depositing property tax, seven deposited money on the spot

तीन शोरूम सील, सात ने मौके पर पैसे जमा करवाए

Tue, 23 Aug 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three showrooms sealed for not depositing property tax, seven deposited money on the spot
मोहाली। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे नगर निगम ने अब अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू किया है। सोमवार को दफ्तर खुलते ही निगम की टीम दस उन शोरूमों को सील करने के लिए पहुंची, जिन्होंने काफी समय से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया था। टीम ने तीन शोरूम सील कर दिए, जबकि सात ने मौके पर ही पैसे भरने का समय लेकर रकम के चेक सौंप दिए हैं। निगम के अधिकारी एनएस कलसिया ने बताया कि वह नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर रहे हैं। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए गंभीर है। सभी लोगों को पहले नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम सोमवार सुबह फेज-सात की मार्केट में पहुंची। इस दौरान एससीओ 129, 31 और 92 नंबर को सील कर दिया गया। इनका कुल प्रॉपर्टी टैक्स मिलाकर ढाई लाख रुपये बनता था। जबकि सूची में शामिल सात अन्य एससीओ में एक में बैंक का एटीएम चल रहा था। एटीएम वाले शोरूम के प्रबंधकों ने टैक्स भरने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। हालांकि वहां पर लोगों को दी जाने वाली सेवाएं चल रही थीं। ऐसे में उस पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि छह अन्य शोरूम मालिकों ने मौके पर टैक्स के चेक पकड़ा दिए। साथ ही कहा कि आगे से वह तय समय से टैक्स भरेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को भी परेशान करना नहीं है। लोग खुद ही नगर निगम दफ्तर जाएं, साथ ही समय से टैक्स भर दें। ताकि इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। याद रहे कि कोरोना काल के दो साल में अधिकतर दुकानें बंद रही थी। इस वजह से शहर के अंदर ही 200 से अधिक दुकानें बंद हो गई थीं। व्यापार मंडल के नेता काफी समय से मांग कर रहे थे कि टैक्स से छूट दी जानी चाहिए। दुकानदारों को राहत दी जानी चाहिए। लेकिन अब निगम खुद आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। ऐसे में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed