{"_id":"5d9e3f3e8ebc3e93ba1b2a84","slug":"three-robbers-entered-in-house-one-arrested-by-elder-woman-with-courage-mohali-news-pkl3532980199","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुरी को सलामः घर में घुसे तीन लुटेरे, तो दिलेरी दिखाते हुए बुजुर्ग महिला ने एक पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरी को सलामः घर में घुसे तीन लुटेरे, तो दिलेरी दिखाते हुए बुजुर्ग महिला ने एक पकड़वाया
Thu, 10 Oct 2019 12:34 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों से भिड़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव भागोमाजरा में बुधवार सुबह लूट की नीयत से हथियारों से लेस तीन व्यक्ति एक बुजुर्ग दपंती के घर घुसे। आरोपियों ने परिवार को पहले अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद कमरा देखने की बात कहीं। हालांकि परिवार वालों ने कमरे के लिए मना कर दिया तो वहां से चले गए। इसके बाद दोबारा फिर घर में आए।
साथ ही बुजुर्ग महिला को पानी पिलाने की बात कहकर घर की कुंडी लगा दी। इस बीच बुजुर्ग महिला ने होशियारी से पहले आरोपियों को पानी पिलाया और उसके बाद घर से निकलकर शोर मचा दिया। इस दौरान रिवाल्वर समेत एक व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया जबकि दो व्यक्ति फरार हो गए। सोहाना थाने के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोगों ने संत सिंह नाम के जिस आरोपी को पकड़ा है, उसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस स्टेशन सोहाना में संत सिंह, अन्नू तथा बौबी नाम के तीनों आरोपियों खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 452, 506 व अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी संत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह चंडीगढ़ के किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है। दूसरे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव भागोमाजरा में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक प्यारा सिंह नाम का एक व्यक्ति पत्नी के साथ रहता है। वह रिटायर मुलाजिम है। बुधवार सुबह 12 बजे के करीब तीन व्यक्ति उनके घर आए जो पंजाबी बोलते थे, साथ ही खुद को अमृतसर का रहने वाला बता रहे थे। प्यारा सिंह की पत्नी अमरजीत कौर को उन्होंने बताया कि वे राधा स्वामी डेेरे का मानते हैं। उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। ऐसे में गुरु भाई मानकर उन्हें घर के अंदर बुला लिया। साथ ही चाय पिलाने का फैसला लिया।

कमरा लेने के बहाने घर की छत तक गए
अमरजीत कौर ने बताया किजब व्यक्ति उनके घर आए तो उन्होंने कहा कि कमरा किराए पर लेना है। इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास कमरा नहीं है। फिर उक्त लोगों ने कहा कि उन्हें ऊपरी मंजिल पर कमरा दे दो। वे यह कहकर मकान की छत पर चले गए। इस दौरान उन्होंने घर का सारा जायजा ले लिया और इसके बाद वे नीचे आए। उन्होंने उन्हें चाय पिलाई और साथ ही कहा कि उन्हें कमरा नहीं दे सकते हैं। इसके बाद वे वहां से चले गए।
महिला ने ऐसे दिखाई दिलेरी
अमरजीत कौर ने बताया कि पति प्यारा सिंह कुछ समय बाद सत्संग में जाने की बात कहकर चले गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति दोबारा वहां आ गए। उनका कहना था कि उन्हें किसी ने कमरा नहीं दिया। ऐसे में वह उन्हें पानी पिला दे। उसने रसोई में आकर देखा तो कमरे में अंधेरा हो गया था। उसे लगा कि उक्त लोगों ने दरवाजे की कुंडियां लगा ली हैं जबकि एक व्यक्ति ने हाथ में रिवाल्वर पकड़ा हुआ था।
तब उसने पानी वाली ट्रे एक हाथ से उक्त व्यक्ति की तरफ की। साथ ही दूसरे हाथ से दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर निकल गई। इसी बीच उसने गांव में शोर मचा दिया। इसके बाद घर में दाखिल हुए व्यक्ति वहां से फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी ने रिवाल्वर भी कम्युनिटी सेंटर के पास फेंक दिया। इसी बीच एक व्यक्ति को गांव वालों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपियों को पता था कि वह घर पर अकेली है
पीड़ित महिला अमरजीत कौर ने कहा कि उक्त व्यक्ति जब चाय पी रहे थे। उस दौरान उन्होंने बातचीत के दौरान घर की सारी जानकारी हासिल कर ली थी। उन्हें पता था कि उसका पति सत्संग पर जा रहा है और वह शाम तक आएगा। ऐसे में घर में घुसकर वे वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।