फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three members of the thief gang arrested in Mohali

मोहाली : चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, पटियाला निवासी आरोपियों से छह दोपहिया वाहन बरामद

Fri, 28 May 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three members of the thief gang arrested in Mohali
मोहाली। फेज-8 थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को छह मोटरसाइकिलों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव खनोदा, जिला कैथल, हरियाणा, हाल निवासी कुंभड़ा, मोहाली, सतविंदर सिंह उर्फ लक्की और जसवंत सिंह दोनों निवासी पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि स्पेशल नाके पर आरोपी मुकेश कुमार और सतविंदर सिंह को चोरी के मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल की अगली नंबर प्लेट मिटाई हुई थी और पिछली उतारी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका तीसरा साथी जसवंत सिंह और चौथा साथी भोला है, जो कि पटियाला में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक सप्लेंडर, दो हीरो पैशन, एक होंडा स्कीज, बजाज प्लस और एक यामहा मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह वाहन चोर मोहाली से वाहन चोरी करके इन्हें पटियाला में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed