फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three hours jam in Zirakpur due to Punjab Congress march, pedestrians were upset

पंजाब कांग्रेस के मार्च से जीरकपुर में लगा तीन घंटे जाम, राहगीर हुए परेशान

Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three hours jam in Zirakpur due to Punjab Congress march, pedestrians were upset
कांग्रेस के मार्च के कारण जीरकपुर पटियाला हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। पंजाब कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी तक निकाले जा रहे रोष मार्च के कारण जीरकपुर में वीरवार को बड़ा यातायात जाम लग गया। पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के आह्वान पर सुबह 10 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां सुबह से ही कांग्रेसी नेता और वर्कर पटियाला रोड पर एयरपोर्ट चौक पर जुटने शुरू हो गए थे। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपने काफिले के साथ यहां दोपहर साढ़े 12 बजे तक पहुंचे। इसके अलावा 1 बजे के करीब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अलग से अपने काफिले के साथ पहुंचे। इस दौरान जीरकपुर की सड़कों पर दूर तक यातायात जाम लग चुका था। चोरों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थी। तकरीबन सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जीरकपुर की सड़कों पर भारी जाम रहा। इस मौके पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से बनूड़, मोहाली एयरपोर्ट चौक, जीरकपुर-पंचकूला रोड और चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मैक डी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। इस कारण इन सभी जगह पर वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां पर पांच मिनट का सफर तय करने के लिए वाहन चालकों को कई घंटे लग रहे थे।
विज्ञापन

इसी सूचना मिलने के बाद एसएसपी मोहाली नवजोत सिंह माहल, एसपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल और डीएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह बैंस ट्रैफिक प्रबंधों को काबू करने में जुटे हुए थे। लेकिन मौके पर हालात काफी खराब हो गए और वाहन देर तक फंसे रहे। इसके बाद दोपहर बाद करीब दो बजे जब सिद्धू का काफिला यहां से निकला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed