फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three henchmen of Babbar Khalsa International Group arrested, action gun, pistol and 23 cartridges recovered

Mohali News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के तीन गुर्गे गिरफ्तार, एक्शन गन, पिस्तौल सहित 23 कारतूस बरामद

Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of Babbar Khalsa International Group arrested, action gun, pistol and 23 cartridges recovered
मोहाली। पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नांदेड़ और एक आरोपी पंजाब का है। यह तीनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा (बीकेआई) के मुख्य गुर्गे हैं। इन आरोपियों से एक पंप एक्शन गन, एक पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नांदेड़ (महाराष्ट्र) के जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, शुभम खेलबुडे और पंजाब के गुरदीप सिंह उर्फ दीपा शामिल हैं। जगजीत उर्फ जग्गी नांदेड़ में हाल ही में हुई हत्या में शामिल रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी नांदेड़ महाराष्ट्र, शुभम खेलबुडे निवासी बंदघाट वजीराबाद, नांदेड़, महाराष्ट्र और तीसरा गुरदीप सिंह उर्फ दीपा गांव रायपुर पीएस नूरपुर बेदी रोपड़ का निवासी है। यह तीनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के करीबी सहयोगी हैं। उनको पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

जगजीत उर्फ जग्गी, शुभम और गुरदीप उर्फ दीपा के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर राज्य विशेष ऑपरेशन सेल एसएएस नगर की टीम ने कार्रवाई की थी। टीम ने 13 मार्च को छापा मारकर शुभम खेलबुड़े और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा को श्री आनंदपुर साहिब रूपनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां पर गुरदीप के रेत क्रशर में छिपे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उसी दिन देर रात तरनतारन जिले से तीसरे आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब में छिपे थे
दोनों व्यक्ति महाराष्ट्र में कई मामलों में फरार थे, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब आए हुए थे। जगजीत उर्फ जग्गी हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी और जबरन वसूली के लिए डराने-धमकाने से संबंधित मामलों में वांछित है। शुभम धमकी और जबरन वसूली से संबंधित मामले में वांछित है। जग्गी और शुभम हरविंदर उर्फ रिंदा के इशारों पर नांदेड़ में अपने अन्य गुर्गों के लिए हथियारों की खरीद, जबरन वसूली, रसद सहायता और आश्रय सहित विभिन्न अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। गिरफ्तार तीसरे आरोपी गुरदीप उर्फ दीपा जग्गी को शुभम को आश्रय और रसद प्रदान करने के संबंध में गिरफ्तार किया गया। गुरदीप उर्फ दीपा का खनन में आपराधिक रिकॉर्ड है।


पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
10 फरवरी 2025 को नांदेड़ हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जगीश उर्फ जग्गा को उसके दो साथियों शुभम दीप उर्फ शुभ और सचिन दीप उर्फ सचिन के साथ इस मामले में गिरफ्तार किया था। हालिया गिरफ्तारियों के साथ अब तक मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों की कुल संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed