फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three drug smugglers, including three kilograms of 600 grams of opium and 12 kilograms of charas, arrested

तीन किलो 600 ग्राम अफीम और 12 किलो चरस समेत तीन नशा तस्कर काबू

Mon, 11 Oct 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three drug smugglers, including three kilograms of 600 grams of opium and 12 kilograms of charas, arrested
लालड़ू। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को तीन किलो 600 ग्राम अफीम और 12 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालड़ू पुलिस पार्टी जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर स्थित आलमगीर मोड़ के नजदीक गश्त पर थी। इसी दौरान दो लोगोें को रोक कर जब उनके सामान की तलाशी ली तो उनके पास से अफीम बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम सिंह के पास से एक किलो और कृष्ण कुमार निवासी जिला बांस बरेली, यूपी के बैग से दो किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक अन्य मामले में पुलिस ने स्पोर्ट्स स्टेडियम लालड़ू के नजदीक से एक नशा तस्कर के बैग से 12 किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान सोनू अंसारी निवासी गांव पुरानी महेशी, जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed