फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three drug peddlers arrested with five grams of heroin

Mohali News: तीन ड्रग तस्कर पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three drug peddlers arrested with five grams of heroin
मोहाली। थाना मटौर पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। आरोपियों की पहचान धर्मपाल निवासी गांव वलूर जिला फिरोजपुर, गुरप्यार निवासी सेरखां जिला फिरोजपुर व गगनप्रीत सिंह उर्फ बोबी निवासी गांव जमीतपुर ढेरू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मटौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से कार भी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मपाल के खिलाफ पहले भी थाना बलौंगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी गुरप्यार के खिलाफ भी जिला फरीदकोट के थाना सिटी कोटकपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed