फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three Died in Accident at Mohali

मोहाली में हादसा: सिलिंडरों से भरी पिकअप और स्विफ्ट कार टकराए, छह साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

हादसा इतना खतरनाक था कि स्विफ्ट कार के बैलून तक खुल गए। इस दौरान कार सवार कार में फंस गए थे। मौके पर जमा हुए लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर गंभीर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।  

विज्ञापन
Three Died in Accident at Mohali
मोहाली में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में थाना सोहाना के अधीन आते सेक्टर-89 में रविवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सिलिंडरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में स्विफ्ट कार में सवार छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान अनुज बंसल (28), कीर्ति गुप्ता और छह साल के बच्चे नवाश गुप्ता तीनों निवासी गांव सारंगपुर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दो साल के बच्चे समेत चार लोग गंभीर घायल सोहाना अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें पिकअप का ड्राइवर कुंवरपाल सिंह भी शामिल है। शवों को सोहाना थाने की पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सोहाना थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुज बंसल अपने रिश्तेदारों के साथ लहरागग्गा से किसी भोग में शामिल होकर अपनी रिश्तेदारी में सेक्टर-94 मोहाली आ रहे थे। जब वह सेक्टर-89 भागोमाजरा के चौराहे पर पहुंचे तो सिलिंडरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप गाड़ी सड़क पर पलट गई और स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में छह लोग सवार थे। इस मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने मुश्किल से कार सवारों को बाहर निकाला। इनमें गंभीर घायल कीर्ति गुप्ता और नवाश गुप्ता को सोहाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज बंसल को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जबकि कार सवार दो साल के बच्चे समेत तीन अन्य को सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सोहाना के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। कुछ लोग चंडीगढ़ के सारंगपुर के रहने वाले थे, बाकी की शिनाख्त पुलिस कर रही है। अभी मामले की पड़ताल चल रही है। 

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना खतरनाक था कि स्विफ्ट कार के बैलून तक खुल गए। इस दौरान कार सवार कार में फंस गए थे। मौके पर जमा हुए लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर गंभीर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।  

कुछ दिन पहले भी तीन लोगों की गई थी जान

इससे पहले भी खरड़-लुधियाना रोड पर इसी तरह का हादसा हुआ था। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह कार इतनी तेज रफ्तार से थी कि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े दो ऑटो चालकों को अपनी चपेट में लिया था और उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed