फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   three buses of SUS college burnt in fire

एसयूएस कॉलेज की तीन बसें खाक, चार को हुआ नुकसान

Tue, 12 Nov 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
three buses of SUS college burnt in fire
तंगोरी गांव में आग से जली एक कालेज की बसें - फोटो : MOHALI
मोहाली। एसयूएस इंजीनियरिंग कॉलेज तंगोरी में रविवार रात शरारती तत्वों ने संस्थान की तीन बसों को जला दिया। कॉलेज मैनेजमेंट की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर बसें जलाने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना सोहाना के एसएचओ राजेश हस्तीर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर एडमिन दलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कॉलेज की करीब 17 बसें पार्किंग में खड़ी थीं। अचानक रविवार रात पार्किंग से आग की ऊंची लपटेें उठने लगी। इस दौरान अचानक कुछ स्टूडेंट ने आग देखकर तुरंत कॉलेज मैनेजमेंट को सूचित किया। इसके बाद कॉलेज की टीमें मौके पर पहुंची तो देखा कि आग बसों को लगी हुई थी। कॉलेज मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी आग को बुझाने की कोशिश की। आग से संस्थान की तीन बसें पूरी तरह से जल गई जबकि चार अन्य बसों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

कॉलेज मैनेजमेंट का कहा कि विद्यार्थी शोर न मचाते तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। फायर ब्रिगेड तय समय से पहुंच गई थी। वहीं बच्चों ने भी आग को बुझाने में पूरा सहयोग किया जिससे कि आग पर समय पर काबू पा लिया गया। दलजीत सिंह ने कहा कि बसों को आग किसने लगाई है, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इस तरह का यह जिले में पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed