फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three associates of gangster Manjeet Mahal, lodged in Tihar Jail, arrested with weapons, were to commit a major crime in Amritsar

Mohali News: तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत माहल के तीन साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, अमृतसर में करनी थी बड़ी वारदात

Tue, 26 Nov 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Three associates of gangster Manjeet Mahal, lodged in Tihar Jail, arrested with weapons, were to commit a major crime in Amritsar
मोहाली। एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ एक सांझे ऑपरेशन दौरान तीन गैंगस्टरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गैंगस्टरों ने अमृतसर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देना था। एजीटीएफ टीम को उनके लालड़ू में होने की इनपुट पहले ही मिल गई थी। वह अपने मकसद में कामयाब हो पाते इससे पहले ही ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने तीनों को काबू कर लिया। पकड़े गए तीनों गैंगस्टर दिल्ली बेस्ड गैंग चला रहे गैंगस्टर मंजीत माहल के गूर्गे हैं। मंजीत माहल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। गिरफ्तार गैंगस्टरों की पहचान इकबाल सिंह उर्फ विनय निवासी कराडी सुलेमान नगर न्यू दिल्ली, गुलशन कुमार उर्फ सोनू उर्फ लेफ्टी निवासी पीरागांधी कैंप न्यू दिल्ली व सतीश कुमार निवासी महकमपुर अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों से दो पिस्टल .30 बोर और 18 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी बोले- अमृतसर में एक हाई प्रोफाइल वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा था
एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपी मंजीत माहल गैंगस्टर की गैंग में काम करते हैं। इकबाल सिंह व गुलशन कुमार को गांव दप्पर जिला मोहाली से गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरोपी सतीश कुमार को उक्त इकबाल सिंह के खुलासे के बाद अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हिस्ट्री शीटर हैं। आरोपियों को मंजीत माहल ने तिहाड़ जेल से अमृतसर में एक हाई प्रोफाइल वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा था। आरोपियों को हथियार भी माहल ने ही मुहैया करवाए थे। गैंगस्टर इकबाल और गुलशन दिल्ली नंबर स्काॅर्पियो कार में आए थे। एजीटीएफ को इसकी इनपुट मिली थी। गैंगस्टर जैसे ही लालड़ू एंटर हुए तो एजीटीएफ की टीम ने दप्पर टोल प्लाजा से पहले ट्रैप लगाया हुआ था। दोनों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी दौरान उनके पास से हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन


हरियाणा और दिल्ली में कई संगीन मामले दर्ज
आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पकड़ी गई दिल्ली नंबर गाड़ी किसी महिला पारकशी निवासी उत्तम नगर पछमी दिल्ली के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसकी जांच की जा रही है कि यह गाड़ी आरोपियों ने लूटी तो नहीं थी। आरोपियों के खिलाफ लालड़ू थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed