{"_id":"5e20c66e8ebc3e4ae9529214","slug":"three-arrested-for-robbing-petrol-pump-in-sarasini-one-absconding-mohali-news-pkl3633890119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसीणी में पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसीणी में पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ मुख्य मार्ग पर 9 जनवरी की रात को सरसीणी के निकट एक पेट्रोल पंप में लूट करने वाले चार सदस्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को लालड़ू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभी एक सदस्य मामा फरार बताया जा रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई देसी पिस्तौल व दो चाकू सहित एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
थाना लालड़ू के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि 9 जनवरी की रात को करीब 9:45 बजे चार लुटेरे पैदल ही मुख्य मार्ग पार करते हुए पीएम ऑटो फिलिंग स्टेशन में दाखिल हुए। एक लुटेरे के हाथ में देसी पिस्तौल व दूसरे के हाथ में चाकू था। तीन लुटेरे शीशे वाले कैबिन में मौजूद सेल्जमैन हरजिंदर सिंह निवासी डगडैहरा से बैग व दराज को खुलवाकर नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा संगोथा मोड़ पर की जा रही गश्त दौरान के दौरान तीन नौजवानों को एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया। उनकी पहचान हरदयाल सिंह उर्फ दयाला, कर्मवीर सिंह उर्फ किमी दोनों निवासी सीतारपुर, थाना लालड़ू व सन्नी मट्टू और मामा दोनों निवासी ढेहा कॉलोनी निकट अंबाला शहर के तौर पर हुई है। उन्होंने प्राथमिक पूछताछ में पेट्रोल पंप लूटने की बात मानते हुए बताया कि वारदात वाले दिन करमवीर के पास पिस्तौल व हरदयाल व सन्नी के पास चाकू था जबकि चौथा साथी मामा हाईवे के पार दोनों मोटरसाइकिल की देख-रेख कर रहा था।
दोषियों को शुक्रवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उनसे गहराई से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की उम्मीद है।