फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three ACs were running in the city council building after stealing electricity

बिजली चोरी कर नगर काउंसिल भवन में चल रहे थे तीन एसी

Wed, 06 Jul 2022 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three ACs were running in the city council building after stealing electricity
नयागांव। नगर काउंसिल के दफ्तर में बिजली चोरी कर भीषण गर्मी में अधिकारी और मुलाजिम एसी की ठंडक का मजा उठा रहे थे। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर बिजली चोरी का वीडियो वायरल हुआ तो बिजली विभाग हरकत में आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि नगर काउंसिल की के दफ्तर में तीन एसी बिजली चोरी कर चलाए जा रहे थे। जिस पर बिजली विभाग ने वाटर सप्लाई विभाग पर 2,66,000 रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही 16,500 रुपये कंपाउंडिंग चार्ज भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नयागांव में नगर काउंसिल की अपनी कोई बिल्डिंग नहीं है। जिस बिल्डिंग में नगर काउंसिल का दफ्तर चलाया जा रहा है, वह वाटर सप्लाई विभाग के गेस्ट हाउस की बिल्डिंग है। यहां पर बिजली मीटर भी वाटर सप्लाई विभाग के नाम से लगा हुआ है। मंगलवार को इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इसमें नगर काउंसिल द्वारा बिजली चोरी कर एसी चलाने का आरोप लगाया जा रहा था। यह वीडियो बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और विभाग तुरंत हरकत में आया। उन्होंने अपने अधिकारियों को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई। जांच में तीन एसी बिजली चोरी करके चलते पाए गए। जिसमें एक कार्यकारी अधिकारी, दूसरा प्रधान एवं तीसरा एसी कार्यालय के दफ्तर का था। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीनों एसी का तार काट दिया। मौके पर बिजली चोरी के आरोप में चालान काटा गया। बिजली विभाग के कर्मचारी उस समय सकते में रह गए जब उन्हें पता चला कि जिस मीटर से यह बिजली चोरी हो रही थी, वह नगर काउंसिल का नहीं बल्कि जलदाय विभाग का है।
विज्ञापन

वहीं नगर काउंसिल के अधिकारियों का कहना है कि बिजली मीटर का बिल किसी भी अधिकारी की जेब से नहीं जाता है। यह सरकारी तौर पर बिल दिया जाता है। आधा बिल नगर काउंसिल एवं आधा बिल जलदाय विभाग के द्वारा दिया जा रहा था। बिजली चोरी का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो वह किसी नगर काउंसिल के बिजली कर्मचारी की वजह से है। जिसमें जांच की जाएगी। जो भी कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
वाटर सप्लाई विभाग के भवन में नगर काउंसिल कार्यालय चल रहा है। इसका रखरखाव एवं दूसरे सभी कार्य नगर काउंसिल द्वारा किए जा रहे हैं। बिजली चोरी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -गुरजोत कौर, एक्सईएन वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग, मोहाली
दोषी पर होगी कार्रवाई
बिजली विभाग ने जो कार्रवाई की है वह जांच के बाद ही की गई होगी। यह मामला जानबूझकर चोरी का नहीं है। किसी कर्मचारी की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ होगा। जिसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र जैन, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल नयागांव।

कोई भी बिजली चोरी करेगा तो कार्रवाई होगी
इस मामले संबंधी एक वीडियो मिला था। जिसकी जांच के लिए विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया था। मौके पर तीन एसी बिना मीटर के चलते पाए गए थे। इस कारण बिजली विभाग की तरफ से यह चालान किया गया है। अगर कोई भी बिजली चोरी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -तरनजीत सिंह, एक्सईएन बिजली विभाग मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed