फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three accused of gang involved in stealing motorcycles and tractors arrested

Mohali News: मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang involved in stealing motorcycles and tractors arrested
आरोपियों से चोरी के 9 मोटरसाइकिल, 4 बुलेट व एक ट्रैक्टर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खरड़ सिटी थाना पुलिस ने शहर में ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, उनसे पुलिस को चोरी के 9 मोटरसाइकिल, 4 बुलेट बाइक और एक चोरी का ट्रैक्टर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत रघुवंशी निवासी गांव कुतवा मुज्जफरनगर यूपी, रवि कुमार निवासी गांव ननियाणा यूपी और रोहन पवान निवासी गांव भेषवाल शामली यूपी के रूप में हुई है।

आरोपियों को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर थाना सिटी खरड़ के एसएचओ अजितेश कौशल और एएसआई बविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ बडाला चौक लांडरा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक केटीएस मोटरसाइकिल बिना नंबर के नाके पर आई। उसे बाइक के कागजात चेक करवाने को कहा। जिस पर वह नहीं दिखा सका। आरोपी रघुवंशी ने बताया कि वह अपने साथी हनी कुमार, रोहन पवान के साथ मिलकर वाहन चोरी करता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से एक ट्रैक्टर सोनालीका, 4 बुलेट बाइक और 9 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जो उन्होंने खरड़ के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की थीं। पूछताछ में सामने आया कि प्रशांत रघुवंशी के खिलाफ थाना मलोया चंडीगढ़ में भी स्नैचिंग का मामला दर्ज हे। इसके अलावा थाना सिटी खरड़ में पहले भी दो मामले बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज हो रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed