{"_id":"6906689672c5715a9a07283b","slug":"three-accused-of-defrauding-people-of-3-crore-rupees-through-a-gaming-app-were-arrested-along-with-20-mobile-phones-and-41-debit-cards-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135143-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गेमिंग एप से तीन करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपी 20 मोबाइल और 41 डेबिट कार्ड सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गेमिंग एप से तीन करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपी 20 मोबाइल और 41 डेबिट कार्ड सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। साइबर पुलिस ने गेमिंग एप के नाम पर ऑनलाइन तीन करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को 20 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 41 डेबिट कार्ड और नौ चेक बुक समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी मोहाली हरमन हंस ने बताया की यह ऑपरेशन एसपी रूपिंदरदीप कौर सौरी की देखरेख में किया गया है। गेमिंग एप से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में अक्षय कुमार निवासी डीसी कॉलोनी सिरसा हरियाणा, सितेश निवासी निहार रेजीडेंसी गुजरात और चेतन निवासी गांव सगुरिया गुजरात शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
साइबर पुलिस फेज-7 जिला मोहाली को सूचना मिली थी कि सन्नी एनक्लेव खरड़ स्थित एक घर में कुछ लोग गेमिंग एप के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। इसके बाद तुरंत छापा मारा और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस लोगों से छह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, दो पंजाब सिंध बैंक, दो बैंक ऑफ महाराष्ट्र, दो बैंक ऑफ इंडिया, सात एसबीआई, इंडियन बैंक, दो यस बैंक, चार उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, चार एचडीएफसी बैंक, एक आंध्रा बैंक, तीन पंजाब नेशनल बैंक, एक यस प्रॉस्पेरिटी स्लीक, दो यूनियन बैंक के डेबिट कार्ड बरामद किए।
जांच के दौरान पता चला कि इस गिरोह ने गेमिंग एप के नाम पर लगभग तीन करोड़ की ठगी की है। पुलिस अन्य खातों, लेनदेन और नेटवर्क की जांच कर रही है। साइबर अपराध पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन प्रलोभन से सावधान रहें और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दें।