फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three accused in Mitali murder case arrested from Nepal border, last rites performed

Mohali News: मिताली हत्याकांड के तीन आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 16 Mar 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Mitali murder case arrested from Nepal border, last rites performed
विलाप करते मिताली के परिजन। संवाद 
जीरकपुर। बादल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मिताली के चारों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बिहार-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी रोहित कुमार को गाड़ी समेत पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि मिताली हत्याकांड के तीन आरोपियों को एसएचओ जसकंवल सेखों ने नेपाल बॉर्डर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। शनिवार को जैसे ही मिताली का शव डेराबस्सी अस्पताल से उसके घर बादल कॉलोनी पहुंचा तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। परिजन शव के साथ लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया था कि मिताली का 7 मार्च को अपहरण कर लिया गया। उसका शव 10 मार्च को बनूड़ में एक तिरपाल में लिपटा मिला। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया था। मिताली के एक पारिवारिक सदस्य ने बताया था कि हमें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। मिताली एक होशियार और टैलेंटेड युवती थी। इन अपराधियों ने उसकी जान ले ली। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि पुलिस उसकी हत्या में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं भविष्य में ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलका विधायक ने कहा, आरोपियों को बख्शेंगे नहीं
मिताली के अंतिम संस्कार के समय डेराबस्सी हलका के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मिताली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो इसमें दोषी मिलेगा उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा, इसमें चाहे पुलिस की भी कोई लापरवाही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत रूप से मानना है कि ऐसे दरिंदों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed